सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विवरण प्रविधि/ कथन प्रविधि क्या है।विवरण प्रविधि की विशेषताएँ

                2 : विवरण प्रविधि/ कथन प्रविधि

             (NARRATION TECHNIQUES)


विवरण प्रविधि क्या है (Vivran pravidhi kya है)

विवरण से तात्पर्य क्रमानुसार वर्णन प्रक्रिया से है। शिक्षण की ऐसी विधि जिसमें पाठ्यवस्तु प्रसंग, घटना, स्थान का सरल भाषा में कथन किया जाता है इसलिए इसे कथन विधि भी कहते हैं ।

जब प्रश्नों के वांछित उत्तर न मिले तो इसका प्रयोग किया जाता है। 


विवरण शिक्षण क्रिया की अनिवार्य युक्ति है। शिक्षण के किसी-न-किसी स्तर पर अध्यापक को विवरण देना या कथन अवश्य देना पड़ता है। किसी विषय के लिए विवरण देने में प्रमुख उद्देश्य यह होता i = 7/19 उसके मुख्य पहलुओं पर उचित प्रकाश पड़ सके। विवरण का प्रयोग पाठ के अधोलिखित स्थलों पर किया जाता है---


(अ) प्रस्तावना के अन्त में—जब पाठ की प्रस्तावना प्रश्नों, चित्रों एव उदाहरणों आदि के द्वारा प्रस्तुत की जाती है, तो आमतौर से उनके बाद विवरण की प्रविधि का प्रयोग करना पड़ता है।


(व) पाठ के मध्य में—जब पाठ विकसित किया जाता है, तो कई स्थलों पर विषय पर विशेष प्रकाश डालने की दृष्टि से विवरण दिया जाता है। भिन्न-भिन्न विषयों में विवरण प्रविधि का प्रयोग भिन्न भिन्न ढंगों से किया जाता है। इतिहास का अध्यापक अतीत की घटनाओं एवं परिस्थितियों का स्पष्ट चित्रण करने के लिए विवरण देता है, तो विज्ञान का अध्यापक प्रयोगों तथा उनसे सम्बन्धित यन्त्रों के बारे में विवरण देने की  आवश्यकता अनुभव करता है। गणित में इस प्रविधि का प्रयोग बहुत कम होता है जबकि सामाजिक विषयों में विवरण को एक महत्त्वपूर्ण एवं अनिवार्य प्रविधि माना जाता है।


 विवरण प्रविधि प्रयोग


(1) विवरण छात्रों की आयु के अनुसार सरल एवं स्पष्ट भाषा में किया जाये।


(2) छात्रों की मानसिक क्षमता और रूचि के अनुसार प्रस्तुत किया जाये।


(3) प्रश्न उक्ति प्रविधि का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। विवरण उक्ति प्रश्न उक्ति की पूरक है।


(4) मुख्य विषय और बिन्दु से भटकाव न हो ।


(5) विवरण ऐसा प्रस्तुत किया जाना चाहिए कि छात्रों को लगे कि वे स्वयं तथा घटना के प्रत्यक्षदर्श हैं।


विवरण प्रविधि की विशेषताएँ (Characteristics of Narration Technique) इस प्रविधि की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं


(1) विवरण बालक के मस्तिष्क पर स्थायी प्रभाव डालता है जो सूचना या ज्ञान पुस्तकों के प से कुछ समय के बाद मालूम होता है। यह विवरण के मध्य से अत्यन्त रोचक एवं मितव्ययी ढंग से ग्रहण किया जा सकता है।


(2) विवरण द्वारा विषय के अनेक पक्षों पर प्रकाश पड़ता है। एक ही विषय की सर्वांगपूर्ण सम विवरण द्वारा प्रस्तुत की जाती है।


(3) विवरण द्वारा बालक की जिज्ञासा को पनपाने में सरलता होती है। 


(4) विषय की तर्कपूर्ण स्थापना की दृष्टि से विवरण बड़ा उपयोगी होता है।


विवरण प्रविधि की सीमाएँ (Limitations of Narration Technique)


विवरण प्रविधि का प्रयोग सभी विषयों के शिक्षण में नहीं किया जा सकता। विवरण प्रविधि की कुछ सीमाएँ हैं, जो इस प्रकार हैं


(1) विवरण प्रविधि के प्रयुक्त होने पर शिक्षक अधिक सक्रिय रहता है।


(2) विवरण की प्रासंगिकता एवं पर्याप्तता के बारे में निर्णय लेना बड़ा कठिन कार्य है।


(3) विवरण को तार्किक तथा मनोवैज्ञानिक क्रम में उपस्थित करना एक कला है जिसमें प्रत्येक में शिक्षक दक्ष नहीं होता है।


(4) शिक्षक की कुशलता पर विवरण की प्रभावशीलता निर्भर करती है।


कुछ अन्य बातों के प्रति भी सावधानी बरतनी चाहिए— 


(1) विवरण न तो अधिक लम्बा हो और न अधिक छोटा हो।


(2) विवरण प्रसंगानुकूल तथा उचित गति से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। 


(3) विवरण को छात्र के लिए रोचक एवं बोधग्राह्य बनाने की चेष्टा करनी चाहिए। 


(4) तथ्यों तथा भाषा दृष्टि से विवरण में किसी प्रकार की अशुद्धि नहीं रहनी चाहिए। 

(5) विवरण देते समय चित्रों, रेखाचित्रों, चार्ट, मानचित्र तथा उदाहरण आदि भी देने चाहिए। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भ्रमण प्रविधि / क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि क्या है।इसकी परिभाषा। प्रकार।उद्देश्य।उपयोगिता

14 : भ्रमण प्रविधि / क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि (FIELD TOUR TECHNIQUE) छात्रों व बालकों की यह मनोवृत्ति होती है कि वे समूह में रहना, समूह में खेलना तथा अपनी अधिकतम क्रियाओं को समूह में करना चाहते हैं तथा उनका अधिगम भी समूह में उत्तम प्रकार का है। क्योंकि छात्र जब समूह के साथ 'करके सीखना' (Learning by Doing) है तो वह अधिक स्थायी होता है। इसके साथ ही छात्र पर्यटन (Trip) के माध्यम से वस्तुओं का साक्षात् निरीक्षण करने का अवसर प्राप्त होता है। इस युक्ति से जो ज्ञान प्राप्त करते हैं। वह वस्तु की आकृति या वातावरण की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेता है। क्योंकि बालकों को घूमना-फिरना बहुत पसन्द होता है और हँसते-हँसते, घूमते-फिरते पर्यटन युक्ति के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।  अध्यापक को इस युक्ति में दो प्रकार से सहायता करनी पड़ती है- 1. पर्यटन पर छात्रों को ले जाने की व्यवस्था करना। 2. पर्यटक स्थान पर छात्रों को निर्देशन देना तथा वस्तु की वास्तविकता से परिचित कराना।  क्षेत्रीय पर्यटन प्रविधि की परिभाषा (Definitions of Field Tour Technique) क्षेत्रीय पर्यटन युक्ति के विषय म...

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम)।उपचारात्मक शिक्षण क्या है।बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण।

शिक्षण की नवीन विधाएं (उपागम) हेल्लो दोस्तों आज हम बात करेंगे  उपचारात्मक शिक्षण क्या है, उपचारात्मक शिक्षण का अर्थ, उपचारात्मक शिक्षण की विधियाँ, तथा  बहुकक्षा शिक्षण / बहुस्तरीय शिक्षण :  बहुकक्षा शिक्षण का अर्थ, बहुकक्षा शिक्षण की आवश्यकता, बहुकक्षा शिक्षण की समस्याएँ तथा उसका समाधान,  बहुस्तरीय शिक्षण का अर्थ, बहुस्तरीय शिक्षण की आवश्यकता, बहुस्तरीय शिक्षण विधि के उद्देश्य, बहुस्तरीय शिक्षण विधि ध्यान रखने योग्य बातें👍 6 : उपचारात्मक शिक्षण (REMEDIAL TEACHING) शिक्षा की आधुनिक अवधारणा में जबकि शिक्षा बाल केन्द्रित हो चुकी है तथा शिक्षण का स्थान अधिगम ने ले लिया है, शिक्षा जगत् में एक और संकल्पना विकसित हुई है जिसे व्यापक तथा सतत् मूल्यांकन कहते हैं। यह शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के साथ-साथ उसके विभिन्न अंग के रूप में चलता रहता है। इसका लक्ष्य यह ज्ञात करना होता है कि  (1) बच्चा अपने स्तर के अनुरूप सीख रहा है या नहीं ? (2) सीखने के मार्ग में कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आ रही हैं ? (3) बच्चा किस गति से सीख रहा है ? (4) यदि बच्चे में अपेक्षित सुधार नहीं है तो इसके लिये क...

प्रश्नोत्तर विधि क्या है।प्रश्नोत्तर विधि के जनक कौन है।प्रश्नोत्तर प्रविधि की विशेषताएँ।प्रश्नोत्तर विधि की आवश्यकता एवं महत्व।प्रश्नोत्तर प्रविधि के गुण

                              प्रश्नोत्तर प्रविधि         (QUESTIONS ANSWER TECHNIQUE)   प्रश्नोत्तर विधि क्या है(prashnottar vidhi kya hai) यह विधि भाषा अध्ययन के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस विधि में प्रश्नों और उत्तरों की प्रधानता होने के कारण भी इसे प्रश्नोत्तर विधि भी कहते है इस विधि में अध्यापक छात्रों से ऐसे प्रश्न पूछता है जिससे छात्रों में रुचि एवं जिज्ञासा बनी रहे और वह कक्षा के सहयोग से ही उत्तर ढूंढने का प्रयास करता है और शंका या संदेश होने पर उसका समाधान भी करता है। प्रश्नोत्तर विधि के जनक कौन है(prashnottar vidhi ke janmdata kaun hai) प्रश्नोत्तर विधि के जनक प्रसिद्ध विद्वान तथा दार्शनिक  सुकरात  है। सुकरात के समय से चली आने वाली यह एक प्राचीन पद्धति है। इस पद्धति के तीन सोपान हैं  1. प्रश्नों को व्यवस्थित रूप से निर्मित करना । 2. उन्हें समुचित रूप से छात्रों के सामने रखना ताकि नये ज्ञान के लिये उनमें उत्सुकता जाग्रत हो सके, तथा 3. छ...